Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में नियमित चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 26 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लक्सर क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलशन पुत्र पालू निवासी ग्राम निरंजनपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार नागर और कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp