प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वादी गौरव सिलोडी निवासी श्रीनगर द्वारा कोतवाली श्रीनगर में तहरीर दी गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर लगभग 5 लाख रुपये 300 डॉलर नकद और एक डीएसएलआर कैमरा चोरी कर लिया। सूचना के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर घटना के शीघ्र अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने जांच प्रारंभ की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयास और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त की पहचान की। जांच में सामने आया कि अभियुक्त घटना के बाद अपनी पहचान छिपाकर पहले नेपाल और बाद में मुंबई सहित विभिन्न स्थानों पर ठिकाने बदलकर रह रहा था। पुलिस टीम ने ठोस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नीरक उर्फ नीर बहादूर शाही पुत्र मनबहादूर शाही निवासी जिला कैलाली नेपाल को मुंबई महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट उपनिरीक्षक सुरेश रतूड़ी उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा साईबर सैल कोटद्वार और मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार साईबर सैल कोटद्वार शामिल रहे।
कोतवाली श्रीनगर की बड़ी कार्रवाई दुकान में लाखों की चोरी करने वाला अंतरराज्यीय चोर मुंबई से गिरफ्तार
