Spread the love

विधायक विनोद कंडारी द्वारा हिंदोलाखाल में एक्स-रे मशीन का शुभारंभ

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विधायक विनोद कंडारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (SHC) हिंदोलाखाल में नई एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया गया। मशीन का संचालन एक नए तकनीशियन द्वारा किया जाएगा।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष जे.पी.चंद और दलबीर सजवाण उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहा और इसे क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp