Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगरगढ़वाल। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी का पहली बार बजीरा पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बजीरा की प्रधान विजया देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य बजीरा वार्ड सरोजनी देवी भाजपा कार्यकर्ता जितेन्द्र सिंह नेगी ने कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी से बजीरा के जैमर तौक में ग्रामीणों के आवासीय भवनों की सुरक्षा हेतु चैकडेम लगाने व पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत मथ्यागांव नागेन्द्र इंका कालेज स्यालदूरी रणोंखर्क मोटर निर्माण करने की मांग की है। वहीं कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने जनता का आभार व्यक्त करता हुए स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से से कहा है कि उनके कैबिनेट मंत्री बनने से अब क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने बजीरा के जैमर तौक में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए चैकडेम लगाने व पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत माथ्यागांव नागेन्द्र इंका व स्यालदूरी रणोंखर्क मोटर मार्ग निर्माण के लिए शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन उन्होंने जनता और जनप्रतिनिधियों को दिया है।उन्होंने सभी स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल मण्डल अध्यक्ष मेहरवान सिंह रावत जिपंस बजीरा वार्ड नीता बुटोला पूर्व मण्डल अध्यक्ष दीपराज बंगारी पूर्व मण्डल अध्यक्ष धूम सिंह रावत पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुन्दर सिंह रावत प्रधानाचार्य शहीद राय सिंह बंगारी इण्टर कालेज गोविन्द सिंह नेगी सतीश जोशी मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह भण्डारी प्रधान विजया देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य बजीरा सरोजनी देवी नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रबंधक भगतसिंह पुण्डीर भाजपा कार्यकर्ता जितेन्द्र सिंह नेगी महावीर राणा रणबीर राणा जिपंस प्रतिनिधि विपिन बुटोला सहित कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp