प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टकोली ट्रॉमा सेंटर के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी द्वारा किया गया। इस परियोजना की स्वीकृत लागत 434.77 लाख रुपये है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुलभ एवं सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। ट्रॉमा सेंटर के निर्माण से आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं में भी सुधार होगा जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को विशेष लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इस प्रकार की परियोजनाएं आमजन को सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य करेंगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अचला खंडेलवाल ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र रावत सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Spread the love