प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल क्षेत्र में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2025 से लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। घटना 25 दिसंबर 2025 की है जब सिडकुल स्थित एक कंपनी की खिड़की तोड़कर चार लाख पीस सिल्वर शीट चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना सिडकुल में मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पहले ही दो आरोपियों को माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था जबकि एक अन्य आरोपी आकाश उर्फ रॉबिन जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया तथा न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। नाम व पता आरोपी आकाश उर्फ रॉबिन पुत्र दिनेश निवासी अकबरपुर गढ़ी थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश पुलिस टीम एडिशनल उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र शाह हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक हेड कांस्टेबल गजेंद्र राजपूत
Spread the love