प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चौकी कलालघाटी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूपी20 एआर 3064 ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। जांच करने पर उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध खनन सामग्री बजरी पाई गई। वाहन चालक द्वारा खनन सामग्री से संबंधित कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया। घटना के संबंध में आवश्यक रिपोर्ट उपजिलाधिकारी कोटद्वार को अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है। जनपद पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई की जा सके। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नाम पता चालक अमित कुमार निवासी लोकमणिपुर कोतवाली कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल
Spread the love