प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बीते पांच माह से लगातार जारी इस अभियान को चारधाम यात्रा के दृष्टिगत और अधिक गति दी गई है ताकि जनपद में आने वाले तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। जिलाधिकारी के निर्देशन में शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव और कस्बों तक विशेष सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के सफल संचालन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है जो अपने-अपने क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सफाई कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन कर रहे हैं। सफाई अभियान के दूसरे चरण में सभी नोडल अधिकारी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। इसका उद्देश्य पूरे जनपद को साफ और स्वच्छ बनाना है जिससे हरिद्वार को एक मॉडल जनपद के रूप में विकसित किया जा सके। अभियान के तहत आज विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया। इस दौरान कुल हजारों किलोग्राम कूड़ा एकत्रित किया गया जिसमें सूखा और गीला कचरा शामिल है। नगर निगम हरिद्वार कृषि विभाग रुड़की होम्योपैथी विभाग सैनिक कल्याण विभाग नगर पालिका परिषद मंगलौर सिडकुल ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय जल निगम सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर कूड़ा एकत्रित किया गया। इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। युवा कल्याण विभाग के माध्यम से महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। महिला समूहों द्वारा भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। बीएचईएल द्वारा सीएफएफपी गेट की ओर जाने वाली सड़क पर सफाई अभियान संचालित किया गया वहीं जल निगम और खंड विकास अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक सफाई कार्य किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर और मॉडल जनपद बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना का सपना साकार किया जा सके।
Spread the love