Spread the love

प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। दिनांक 31मार्च 2026 को वादी प्रभाकर कश्यप पुत्र सुरेश निवासी जियापोता थाना कनखल हरिद्वार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि अतमलपुर बौगला स्थित उनके कार्यालय से रात्रि के समय गैस सिलेंडर इन्वर्टर एसी एलईडी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में थाना बहादराबाद में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की जांच के दौरान प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 01 अप्रैल 2026 को पथरी पुल पिकेट पर चेकिंग के दौरान एक नीले रंग की पिकअप वाहन को रोका गया। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से एसी स्टेबलाइजर इन्वर्टर बैटरी एवं गैस सिलेंडर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त सामान उन्होंने बहादराबाद क्षेत्र के एक कार्यालय से चोरी किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।‌ आरोपियों का विवरण उस्मान पुत्र इस्तयार निवासी रायपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार राहुल पुत्र जल सिंह निवासी जमालपुरकला थाना कनखल हरिद्वार रवि कुमार पुत्र अमर सिंह उर्फ नाथीराम निवासी बाल्मीकि बस्ती पुरानी घासमंडी पांवधोई कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार पुलिस टीम उपनिरीक्षक अमित नौटियाल हेड कांस्टेबल नरविंदर सिंह कांस्टेबल बलवंत सिंह कांस्टेबल नितुल यादव होमगार्ड देवराज सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp