प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अपराध गोष्ठी में सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में लक्सर कोतवाली पुलिस ने टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी और निगरानी अभियान चलाया। चेकिंग और छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एसीटामिनोफेन ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और डाइसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त कुल 120 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन नशीले कैप्सूल को मेडिकल स्टोर से लाकर क्षेत्र में नशा करने वाले लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बोबी कुमार पुत्र ओमबीर निवासी सेठपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। बरामदगी में 120 नशीले कैप्सूल शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान उपनिरीक्षक विपिन कुमार हेड कांस्टेबल रियाज अली पंचम प्रकाश और शमशेर खान शामिल रहे।
Spread the love