प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से मारपीट छेड़छाड़ और जबरदस्ती के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली ज्वालापुर में नामजद तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि मूलचंद उर्फ भूला नाम के व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट छेड़छाड़ और जबरदस्ती की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर 1 अप्रैल 2026 को नामजद आरोपी मूलचंद उर्फ भूला को शास्त्री नगर ज्वालापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी की पहचान मूलचंद उर्फ भूला पुत्र नेम सिंह निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी छोटा रविदास मंदिर मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय उपनिरीक्षक सोनल रावत कांस्टेबल महावीर सिंह और कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान शामिल रहे।
Spread the love