प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन कालनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा बहरूपियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने गंगा किनारे और रेलवे स्टेशन रुड़की के आसपास बाबा का भेष धारण कर लोगों को भ्रमित करने वाले 10 बहरूपी बाबाओं को हिरासत में लिया। उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर संचालित इस अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गंगनहर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त इन व्यक्तियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी बाबा का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र और जादू-टोना के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रहे थे और धोखाधड़ी कर रहे थे। इनकी गतिविधियों से क्षेत्र में भीड़-भाड़ बढ़ रही थी और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को संबंधित प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपित पहले नाथ पुत्र अलकनाथ निवासी बसारतपुर गोरखपुर फूलचंद पुत्र रामनाथ निवासी मछलीशहर बादशाहपुर जौनपुर राजेश पुत्र बीके मिश्रा निवासी सुखी नदी हरिद्वार सुनील पुत्र शिवप्रसाद निवासी भोपाल शंकर लाल पुत्र द्वेदीलाल निवासी कौशांबी गोपाल दास पुत्र मोहनदास निवासी मुजफ्फरनगर चेतराम पुत्र जेदू राम निवासी बेमेतरा छत्तीसगढ़ संतोष नाथ पुत्र रामनाथ निवासी मेरठ मुन्ना बाबा पुत्र नाथू सिंह निवासी गंगनहर हरिद्वार पूरन सिंह पुत्र खेम सिंह निवासी अलीगढ़ पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार उपनिरीक्षक पंकज कुमार हेड कांस्टेबल अरविंद भाटी कांस्टेबल सुरेंद्र चौहान कांस्टेबल अजय बिष्ट
Spread the love