Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित जनपद बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है। विगत पांच माह से संचालित इस अभियान को चारधाम यात्रा के दृष्टिगत और अधिक गति दी गई है ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। इस विशेष अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए सफाई व्यवस्था को बेहतर बना रहे हैं। दूसरे चरण में चल रहे इस अभियान में सभी नोडल अधिकारियों द्वारा सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सफाई कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप जनपद में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। आज चलाए गए सफाई अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 18,670 किलोग्राम सूखा और गीला कूड़ा एकत्रित किया गया। अभियान में युवा कल्याण विभाग के माध्यम से महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा महिला समूहों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। सैनिक कल्याण पर्यटन विभाग कृषि मंडी उत्पादन समिति सिडकुल बीएचईएल नगर निगम नगर पंचायत जिला पंचायत और खंड विकास अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को स्वच्छ और मॉडल जनपद बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी विभागों और आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि सभी की जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp