Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत पौड़ी पुलिस द्वारा फरार वारंटियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी अभियुक्त घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज की घटना के बाद लंबे समय से फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में सभी थाना प्रभारियों को गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रूबिना पुत्री अब्दुल कय्यूम मौहम्मद हाशिम पुत्र अब्दुल कय्यूम कासिम पुत्र अब्दुल कय्यूम और मौहम्मद नाजिम पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी लकड़ी पड़ाव रशीदिया मस्जिद कोटद्वार शामिल हैं। सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी मारपीट गाली-गलौज और घर में घुसकर हमला करने के मामले में वांछित थे और काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास और सटीक सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनोद कुमार चपराना हेड कांस्टेबल करन कुमार कांस्टेबल कुलदीप होमगार्ड रश्मि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp