प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने गोविंदघाट कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण करते हुए आगामी चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों का जमीनी स्तर पर विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत गोविंदघाट गुरुद्वारा पहुंचकर की गई जहां उन्होंने मत्था टेककर गुरुद्वारे के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह से मुलाकात की। इस दौरान हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और जमीनी स्तर की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने गार्ड की सलामी लेने के उपरांत कोतवाली परिसर का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना सीसीटीएनएस कार्यालय मालखाना कर्मचारी बैरक हवालात और भोजनालय का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अभिलेखों की जांच में पाई गई कमियों को तत्काल सुधारने तथा रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। सीसीटीएनएस पोर्टल और अन्य ऑनलाइन पोर्टलों पर की जा रही प्रविष्टियों की भी समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध और सही तरीके से अपडेट करने के निर्देश दिए गए। जवानों से शस्त्र संचालन का अभ्यास कराकर उनकी दक्षता जांची गई और नियमित शस्त्राभ्यास सुनिश्चित करने को कहा गया। दंगा नियंत्रण उपकरणों की समीक्षा के दौरान जैकेट केन शील्ड और हेलमेट की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। आपदा प्रबंधन उपकरणों की जांच करते हुए उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों को इनके संचालन में दक्ष होना चाहिए और इसके लिए एसडीआरएफ के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित किया जाए। चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा को देखते हुए थाना क्षेत्र में आने वाले बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाने में निष्प्रयोज्य सामग्री की समीक्षा कर मरम्मत योग्य वस्तुओं को ठीक कराने तथा अन्य को नियमानुसार निष्प्रयोज्य घोषित कर नई मांग भेजने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान चौकी लामबगड़ चौकी पांडुकेश्वर और बैरियर का भी निरीक्षण किया गया जो यात्रा के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा आपदा उपकरण सोलर पैनल और लाइटों को हमेशा क्रियाशील स्थिति में रखने के निर्देश भी दिए गए। अंत में पुलिस अधीक्षक ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि वे आगामी यात्राओं की चुनौतियों के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि चमोली पुलिस का उद्देश्य सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिसकर्मी जनता के प्रति विनम्र रहें लेकिन सुरक्षा के मामलों में पूरी सख्ती बरतें। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक चित्रगुप्त निरीक्षक अभिसूचना सूरत चौहान उपनिरीक्षक प्रशांत बिष्ट उपनिरीक्षक अभिसूचना संदीप सैनी आशुलिपिक युजवेन्द्र रावत सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Spread the love