नशे की प्रवृत्ति पॉक्सो एवं साइबर अपराध पर विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।श्रीनगर 20 मई 2025 विकासखंड खिर्सू के मान्यता प्राप्त एवं सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़ती नशे की प्रवृत्ति,पॉक्सो एवं साइबर अपराध,मादक द्रव्यों के निषेध विषय पर विकासखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन मार्शल पब्लिक स्कूल श्रीनगर के सभागार में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बीआरसी समन्वयक मुकेश काला,विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया सबरवाल एवं जैलेश सबरवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सीआरसी डांग संजय नौडियाल,जयदयाल चौहान,विपिन गौतम,महेश गिरी आदि उपस्थित रहे।भाषण प्रतियोगिता में रश्मि चन्दोला,होमजा,हर्षिता पाण्डे,राधिका,अदिति,अनुराग डिमरी,प्रियाजुल,मोनिका एवं इशिका चौहान ने विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों ने अपने वक्तव्यों में बताया कि आज के समय में हमारे समाज में कई चुनौतियाँ हैं जो हमारे बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं। नशे की प्रवृत्ति,पॉक्सो और साइबर अपराध जैसी समस्याएँ बच्चों के लिए खतरनाक हैं।नशे की प्रवृत्ति एक गंभीर समस्या है जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। नशीले पदार्थों के सेवन से उनकी याददाश्त,एकाग्रता और निर्णय क्षमता कमजोर होती है। पॉक्सो एक जघन्य अपराध है जो बच्चों के खिलाफ होता है और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालता है। इसके मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है,जिससे समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी प्रकार साइबर अपराध भी एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है,जिसमें ऑनलाइन उत्पीड़न,हैकिंग एवं अन्य डिजिटल अपराध शामिल हैं। इन विषयों पर जागरूकता फैलाने हेतु कार्यक्रम में तीन श्रेणियों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं,जिनके परिणाम निम्न हैं।
भाषण प्रतियोगिता
प्रथम-अदिति गौतम (सेंट थेरेसॉस)
द्वितीय-होमजा (परिष्कारम पब्लिक स्कूल)
तृतीय-अनुराग डिमरी (जयदयाल संस्कृत विद्यालय)
निबंध प्रतियोगिता
प्रथम-संस्कृति (भगवती मैमोरियल पब्लिक स्कूल)
द्वितीय-सक्षम प्रसाद (जयदयाल संस्कृत विद्यालय)
तृतीय-गौरी गैरोला (गुरु राम राय विद्यालय)
क्विज प्रतियोगिता
प्रथम-श्रवण (सेंट थेरेसॉस)
द्वितीय-वान्या (मार्शल पब्लिक स्कूल)
तृतीय-अनुभव नौटियाल (गुरु राम राय विद्यालय),राहुल भट्ट (भगवती मैमोरियल पब्लिक स्कूल)
कार्यक्रम में मुकेश काला,प्रिया सबरवाल,जैलेश सबरवाल,जयदयाल चौहान,संजय नौडियाल,विपिन गौतम,सन्ध्या गिरि,महेश गिरि,बिष्णु भट्ट,ममता जोशी,प्रियंका रतूडी,अरविन्द सिंह रावत,किरन डिमरी,मनीषा,योगेश कुमार आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Spread the love
नशे की प्रवृत्ति पॉक्सो एवं साइबर अपराध पर विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।श्रीनगर 20 मई 2025 विकासखंड खिर्सू के मान्यता प्राप्त एवं सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़ती नशे की प्रवृत्ति,पॉक्सो एवं साइबर अपराध,मादक द्रव्यों के निषेध विषय पर विकासखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन मार्शल पब्लिक स्कूल श्रीनगर के सभागार में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बीआरसी समन्वयक मुकेश काला,विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया सबरवाल एवं जैलेश सबरवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सीआरसी डांग संजय नौडियाल,जयदयाल चौहान,विपिन गौतम,महेश गिरी आदि उपस्थित रहे।भाषण प्रतियोगिता में रश्मि चन्दोला,होमजा,हर्षिता पाण्डे,राधिका,अदिति,अनुराग डिमरी,प्रियाजुल,मोनिका एवं इशिका चौहान ने विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों ने अपने वक्तव्यों में बताया कि आज के समय में हमारे समाज में कई चुनौतियाँ हैं जो हमारे बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं। नशे की प्रवृत्ति,पॉक्सो और साइबर अपराध जैसी समस्याएँ बच्चों के लिए खतरनाक हैं।नशे की प्रवृत्ति एक गंभीर समस्या है जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। नशीले पदार्थों के सेवन से उनकी याददाश्त,एकाग्रता और निर्णय क्षमता कमजोर होती है। पॉक्सो एक जघन्य अपराध है जो बच्चों के खिलाफ होता है और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालता है। इसके मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है,जिससे समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी प्रकार साइबर अपराध भी एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है,जिसमें ऑनलाइन उत्पीड़न,हैकिंग एवं अन्य डिजिटल अपराध शामिल हैं। इन विषयों पर जागरूकता फैलाने हेतु कार्यक्रम में तीन श्रेणियों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं,जिनके परिणाम निम्न हैं। भाषण प्रतियोगिता
प्रथम-अदिति गौतम (सेंट थेरेसॉस)
द्वितीय-होमजा (परिष्कारम पब्लिक स्कूल)
तृतीय-अनुराग डिमरी (जयदयाल संस्कृत विद्यालय) निबंध प्रतियोगिता
प्रथम-संस्कृति (भगवती मैमोरियल पब्लिक स्कूल)
द्वितीय-सक्षम प्रसाद (जयदयाल संस्कृत विद्यालय)
तृतीय-गौरी गैरोला (गुरु राम राय विद्यालय) क्विज प्रतियोगिता
प्रथम-श्रवण (सेंट थेरेसॉस)
द्वितीय-वान्या (मार्शल पब्लिक स्कूल)
तृतीय-अनुभव नौटियाल (गुरु राम राय विद्यालय),राहुल भट्ट (भगवती मैमोरियल पब्लिक स्कूल)
कार्यक्रम में मुकेश काला,प्रिया सबरवाल,जैलेश सबरवाल,जयदयाल चौहान,संजय नौडियाल,विपिन गौतम,सन्ध्या गिरि,महेश गिरि,बिष्णु भट्ट,ममता जोशी,प्रियंका रतूडी,अरविन्द सिंह रावत,किरन डिमरी,मनीषा,योगेश कुमार आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।