Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में गैस एजेंसियां और पूर्ति विभाग आपसी समन्वय के साथ घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में कुल 2834 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर प्राप्त हुए जबकि एजेंसियों द्वारा 2854 सिलेण्डर वितरण किए गए। वर्तमान में एजेंसियों के पास 4373 सिलेण्डर स्टॉक में उपलब्ध हैं। जिले के पाली भाली गजा भदूरा पंडरगांव मरगांव लम्बगांव नौघर सहित अन्य क्षेत्रों में नियमित रूप से गैस सिलेण्डरों का वितरण किया जा रहा है। व्यावसायिक एलपीजी के संबंध में जिले को प्रतिदिन 212 सिलेण्डर का आवंटन प्राप्त हुआ है जिसके अनुसार वितरण एजेंसीवार एवं श्रेणीवार सुनिश्चित किया गया है। एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण की निगरानी के लिए गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक गैस गोदाम पेट्रोल पंप व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं होटलों के 475 निरीक्षण किए जा चुके हैं जिनमें 14 घरेलू सिलेण्डरों की जब्ती की गई। जनपद मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में अब तक 87 शिकायतें दर्ज हुई हैं जिनका निरंतर समाधान किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे केवल आवश्यकतानुसार ही गैस बुकिंग करें और सिलेण्डर को होम डिलीवरी या प्वाइंट डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त करें। एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ या लाइन से बचें। साथ ही जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है वे शीघ्र अपनी संबंधित एजेंसी में संपर्क कर यह प्रक्रिया पूर्ण कर लें। किसी भी प्रकार की शिकायत-जैसे कालाबाजारी दुरुपयोग अवैध भंडारण या ओवररेटिंग-के लिए उपभोक्ता जनपद कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01376-234793,01376-233433,9456533332 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp