प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत पौड़ी जिले के अधिकांश मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनगर और कलजीखाल मंडल को छोड़कर लगभग सभी मंडलों में प्रशिक्षण अभियान पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण अभियान दो दिवसीय रात्रि प्रवास के साथ आयोजित किया जा रहा है जिसमें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और विभिन्न विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रथम दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम गीत के साथ किया जाता है। इसके बाद क्रमशः वैचारिक अधिष्ठान भाजपा का इतिहास एवं विकास तथा कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर सत्र आयोजित होते हैं। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाते हैं। द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातः योग सत्र से होती है जिसमें कार्यकर्ताओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए विभिन्न योग एवं प्राणायाम की विधाएं सिखाई जाती हैं। इसके पश्चात चौथे सत्र में हमारी कार्य पद्धति पांचवें सत्र में सरकारों की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन छठे सत्र में सोशल मीडिया एआई नमो ऐप एवं सरल ऐप तथा अंतिम सत्र में बूथ प्रबंधन एवं मन की बात जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया जाता है। इसी क्रम में कोट मंडल के डांडा नागराजा में प्रशिक्षण अभियान के दूसरे दिन प्रातः जिला महामंत्री गणेश भट्ट द्वारा योग सत्र का संचालन किया गया जिसमें अनुलोम-विलोम सूर्य भेदन चंद्र भेदन प्राणायाम सहित स्वस्थ रहने से संबंधित विभिन्न योगासन सिखाए गए। चौथे सत्र में हमारी कार्य पद्धति विषय पर जिले के प्रभारी नलिन भट्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त किए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक मुकेश कोहली ने की। पांचवें सत्र में पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने सरकार की उपलब्धियों और उनके क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला। छठे सत्र में सीमा भंडारी ने सोशल मीडिया एआई नमो ऐप एवं सरल ऐप के बढ़ते महत्व पर अपने विचार साझा किए। वहीं अंतिम सत्र में जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने बूथ प्रबंधन मन की बात कार्यक्रम और एसआईआर पर मार्गदर्शन देते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होकर बूथ स्तर पर कार्य प्रारंभ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र को अपनाते हुए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को सशक्त बनाएं तथा मन की बात कार्यक्रम को बूथ समितियों के साथ सुनकर सरल ऐप पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश रावत महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रीति बडोनी ब्लॉक प्रमुख पूर्णिमा नेगी नवल किशोर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Spread the love