प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार निवासी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री दिनांक 31 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। इस सूचना के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। प्रकरण नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर व क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों ने बिना समय गंवाए मामले में गहन छानबीन शुरू की और तथ्यों की पुष्टि होने पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी। त्वरित कार्रवाई कुशल पतारसी-सुरागरसी और अथक प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी कृष्णा भट्ट और विमल रावत को रात्रि में लंगासू जनपद चमोली से गिरफ्तार किया गया। साथ ही नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि दोनों अभियुक्त उसे कोटद्वार के एक होटल में ले गए जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पते कृष्णा भट्ट उर्फ कान्हा निवासी ब्रह्मपुरी बालासौड़ कोटद्वार विमल रावत उर्फ हन्नी निवासी हल्लोवाली जाफरा थाना रामपुर जनपद बिजनौर पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल चौहान उपनिरीक्षक वेद प्रकाश महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट आरक्षी चन्द्रपाल होमगार्ड कुलदीप
Spread the love