Spread the love

प्रदीप कुमार
गौचर/चमोली। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बाल विकास विभाग चमोली की ओर से संचालित सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या सुमन ध्यानी और शिक्षिका रेखा राणा के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष काजल भंडारी तथा जेंडर स्पेशलिस्ट दिव्या रावत एवं केंद्र प्रशासिका रश्मि रावत ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से आयोजित अभियान में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *