Spread the love

प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड पेयजल निगम अतमलपुर बौगला स्थित पानी की टंकी से केबल चोरी करने वाले आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपितों के कब्जे से शत-प्रतिशत चोरी का माल तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है। मामले में थाना बहादराबाद में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 31 मार्च 2026 को योगेन्द्र पाल सिंह (ऑपरेटर) उत्तराखण्ड पेयजल निगम अतमलपुर बौगला बहादराबाद द्वारा तहरीर दी गई कि अतमलपुर बौगला स्थित पानी की टंकी से स्लैब हटाकर अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर चोरी कर लिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक 3 अप्रैल 2026 की रात्रि में चेकिंग के दौरान आरोपित 1- दिलशाद पुत्र शरीफ निवासी राम रहीम कॉलोनी ईदगाह रोड सुभाषनगर ज्वालापुर हरिद्वार 2- शहनवाज पुत्र कासिम निवासी तपोवन नगर सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार तथा 3- एक विधि विवादित किशोर को चोरी किए गए माल (लगभग 23 मीटर केबल तार) एवं घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा के साथ हिरासत में लिया गया। आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नाम पता आरोपित दिलशाद पुत्र शरीफ निवासी राम रहीम कॉलोनी ईदगाह रोड सुभाषनगर ज्वालापुर हरिद्वार शहनवाज पुत्र कासिम निवासी तपोवन नगर सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार विधि विवादित किशोर पुलिस टीम उ.नि.अमित नौटियाल कानि.वीरेन्द्र चौहान कानि.मुकेश नेगी कानि.जयपाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp