प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन के क्रम में आज नगर निगम हरिद्वार की टीम एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वार्ड संख्या 60 हरिलोक क्षेत्र में सब्जी मंडी के निकट सार्वजनिक सड़क पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। उन्होंने अवगत कराया कि अभियान के दौरान लगभग 50 ठेली/फेरी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा 03 ठेलियां जब्त की गईं। साथ ही उक्त क्षेत्र में भविष्य में पुनः अतिक्रमण न किए जाने हेतु मुनादी भी कराई गई। इस अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी आदित्य तेजेश्वर तथा अन्य नगर निगम एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।
Spread the love