प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। सभी थाना प्रभारियों को गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने चेक बाउंस से जुड़े मामले में फरार चल रहे वारंटी राकेश सिंह रावत निवासी शिवपुर कोटद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था जिसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया और न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सैय्यदुल बहार और आरक्षी सतीश शर्मा की अहम भूमिका रही।
Spread the love