प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) टीम द्वारा रेलवे स्टेशन लक्सर परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बीडीएस टीम द्वारा स्टेशन परिसर यात्री डिब्बों प्लेटफॉर्म प्रतीक्षालय पार्किंग स्थल एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में गहन जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं/लावारिस सामान की विशेष रूप से जांच करते हुए अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। टीम द्वारा यात्रियों को भी सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई। सम्पूर्ण अभियान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस अथवा आपातकालीन नंबर 112 पर दें।
Spread the love