Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रुड़की में वादी मोहतसीन पुत्र गुलजार निवासी इस्लामनगर रुड़की द्वारा अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK17 V 7454 चोरी होने के संबंध में कोतवाली रुड़की में तहरीर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक आनंद मेहरा को सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं डिजिटल साक्ष्य के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चिन्हित किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी इस्माइल पुत्र जमशेद निवासी इस्लामनगर रुड़की को नहर पटरी रुड़की क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। नाम पता आरोपित इस्माइल पुत्र जमशेद निवासी इस्लामनगर रुड़की जनपद हरिद्वार बरामदगी मोटरसाइकिल संख्या UK17 V 7454 पुलिस टीम उपनिरीक्षक आनंद मेहरा हेड कांस्टेबल विपिन कांस्टेबल सुरेश तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp