Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रुड़की क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नशामुक्त प्रदेश बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए टीमों का गठन किया गया। दिनांक 4 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से 10.87 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पकड़े गए आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र सैय्याद निवासी खेमपुर लण्ढौरा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है जबकि प्रकरण में शामिल अन्य तस्कर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। नाम पता आरोपित आरिफ पुत्र सैय्याद निवासी खेमपुर लण्ढौरा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार पुलिस टीम उपनिरीक्षक चन्द्रमोहन सिंह हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता कांस्टेबल अमित कांस्टेबल लईक अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp