प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। प्रो.गुसाईं ने बताया कि विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। कोरोना-काल के बाद शैक्षणिक सत्रों में उत्पन्न देरी को समाप्त करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी शैक्षणिक गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से संचालित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 8 अप्रैल 2026 को प्रवेश समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष प्रशासनिक अधिकारी संबद्ध संस्थानों के प्रतिनिधि एवं बाह्य शिक्षाविद् सम्मिलित होंगे। इस बैठक में प्रवेश से संबंधित सभी नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे। इसके पश्चात 10 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित होगी जिसमें इन निर्णयों पर अंतिम स्वीकृति प्रदान की जाएगी। वहीं स्नातकोत्तर (पी.जी.) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा की तैयारियाँ भी अंतिम चरण में हैं साथ ही पीएच.डी.प्रवेश परीक्षा के आयोजन की दिशा में भी कार्य प्रगति पर है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी-2020) के अंतर्गत इस शैक्षणिक वर्ष से पहली बार स्नातक चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। छात्र-छात्राओं के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के निर्देशानुसार आगामी सत्र से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण को अनिवार्य किया जाएगा। विश्वविद्यालय में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर-संकाय एवं अंतर-महाविद्यालय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन आगामी सत्र में नवंबर माह तक कराने का लक्ष्य रखा गया है जिससे विश्वविद्यालय के अधिकाधिक प्रतिभागी नॉर्थ ज़ोन की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें। इसके अतिरिक्त 20 अप्रैल 2026 को भारतीय सेना की 113 किमी की अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता सूर्य देवभूमि चैलेंज-2.0 कार्यक्रम का समापन श्रीनगर के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में किया जाएगा जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से विश्वविद्यालय समन्वयक के रूप में प्रो हरभजन सिंह चौहान को नियुक्त किया है। इस अवसर डी.एस.डब्ल्यू.बोर्ड के सदस्य डॉ.नितिन सती डॉ.अरुण बहुगुणा डॉ.कपिल पंवार डॉ.ओम प्रकाश तिवारी जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
Spread the love