प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सघन अभियान चलाकर वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। 4 अप्रैल 2026 को दर्ज वाहन चोरी की शिकायतों के बाद पुलिस टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। 5 अप्रैल को चेकिंग के दौरान नहर पटरी श्मशान घाट के पास से चारों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से विभिन्न मामलों से जुड़ी मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए रानीपुर सिडकुल और दिल्ली क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों को नहर किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखते थे और बाद में कबाड़ियों व राहगीरों को सस्ते दामों में बेच देते थे। गिरफ्तार आरोपितों में विपिन पुत्र राजवीर निवासी ग्राम पुट्ठा थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश गौरव पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम मोहम्मदपुर डोसनी थाना लक्सर हरिद्वार नितिन पुत्र धर्मराज निवासी सुरजानगर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश और गौरव पुत्र सुरेश कुमार निवासी गुरुकुल नारसन थाना मंगलौर हरिद्वार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद कीं जिनमें रानीपुर सिडकुल फरीदाबाद और दिल्ली क्षेत्र से चोरी की गई बाइक शामिल हैं। अन्य बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सहायक उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल हेड कांस्टेबल गोपीचंद कांस्टेबल संजय बलूनी अर्जुन रावत वीर सिंह और अजय शामिल रहे।
Spread the love