Spread the love

प्रदीप कुमार
पिरान-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विद्युत चोरी और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में 2 वारंटियों को गिरफ्तार किया। 5 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने अभियान चलाकर मुर्करम और गुफरान अली को दबोचा। दोनों आरोपित लंबे समय से वांछित चल रहे थे जिन्हें पकड़कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में मुर्करम पुत्र रसूला निवासी रहमतपुर हाल पता बेलडा शामली उत्तर प्रदेश और गुफरान अली पुत्र गौरी निवासी मीरपुर रानीपुर हरिद्वार शामिल हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियान हेड कांस्टेबल जमशेद अली कांस्टेबल विक्रम सिंह और चालक नीरज राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp