प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वाहन चोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी में संलिप्त 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। 6 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में रात्रि चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नवोदय नगर चौक के पास एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुधांशु पुत्र परशुराम निवासी बिजनौर बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अन्य मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आईटीआई कॉलेज से पुलिस लाइन तिराहा मार्ग के पास से दो और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कीं। सभी बरामद वाहन संबंधित मामलों से जुड़े पाए गए। आरोपित के खिलाफ थाना सिडकुल में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अजय शाह सहायक उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र हेड कांस्टेबल संजय तोमर हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी कांस्टेबल नरेंद्र सिंह और कांस्टेबल गजेंद्र शामिल रहे।
Spread the love