प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी चारधाम यात्रा 2026 के दौरान संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को टेबल टॉप अभ्यास आयोजित किया। यह अभ्यास राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में किया गया। अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों का मूल्यांकन करना था। इसमें संभावित आपदाओं का सिमुलेशन कर अधिकारियों की भूमिका प्रतिक्रिया समय और संसाधनों की उपलब्धता का परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तत्परता के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी व्यवस्थाओं का पूर्व परीक्षण आवश्यक है। इस टेबल टॉप अभ्यास के साथ ही जिला प्रशासन 10 अप्रैल को व्यापक स्तर पर मॉक अभ्यास आयोजित करेगा ताकि व्यवस्थाओं का धरातलीय परीक्षण किया जा सके और आपदा के समय त्वरित तथा समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित हो। अभ्यास में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर और जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
Spread the love