Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकानों की सूचीकरण और गणना का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच संपन्न किया जाएगा। इस संबंध में जनगणना निदेशालय द्वारा सभी जनपदों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि इस बार आम नागरिकों के लिए स्वगणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। स्वगणना प्रक्रिया 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेगी जिसमें नागरिक स्वयं अपने मकान और परिवार से संबंधित विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। स्वगणना की अवधि समाप्त होने के बाद 25 अप्रैल से 24 मई तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य संपन्न करेंगे। इस दौरान जनपद के प्रमुख व्यक्तियों की स्वगणना प्रक्रिया को मीडिया कवरेज के साथ भी संपन्न कराया जाएगा ताकि लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके। अपर जिलाधिकारी ने सभी नामित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनगणना निदेशालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्य को समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp