Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित कर्मयोगी साधना सप्ताह (मिशन लाइफ) के अंतर्गत देशभर से चयनित केवल छह विश्वविद्यालयों में इस विश्वविद्यालय को भी प्रस्तुति के लिए चुना गया। विश्वविद्यालय की ओर से पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रो.आर.के.मैखुरी और शिक्षा विभाग के डॉ.अमरजीत सिंह परिहार ने प्रस्तुति दी। इस दौरान मिशन लाइफ के उद्देश्यों सतत जीवनशैली पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता से जुड़ी विश्वविद्यालय की गतिविधियों को विस्तार से रखा गया। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने मिशन से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता सामाजिक जिम्मेदारी और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा भी विश्वविद्यालय के प्रयासों और प्रस्तुति की सराहना की गई है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और मजबूत हुई है साथ ही यह विद्यार्थियों और शोधार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp