प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीमों ने छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपितों को पकड़ा। पीठ मैदान सेक्टर 1 बीएचईएल से मेहताब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई। वहीं बिष्णुलोक जाने वाले रास्ते पर पेड़ों के पास से आजाद को पकड़कर उसके पास से 40 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई। दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों में मेहताब पुत्र असगर निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द थाना कोतवाली रानीपुर हरिद्वार और आजाद पुत्र नत्थू निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जितेंद्र चौधरी हेड कांस्टेबल जगदेव कांस्टेबल अमित चौधरी और कांस्टेबल दिग्पाल सिंह शामिल
Spread the love