प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त उपखण्ड जनगणना अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों के साथ जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा जनपद स्तर पर टेबल वर्क सीएमएमएस पोर्टल पर प्रगति तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अतिरिक्त चार्ज अधिकारी प्रतापनगर देवप्रयाग टिहरी एवं नगर पंचायत चम्बा द्वारा सीएमएमएस पोर्टल तथा एचएलबीसी पोर्टल पर एचएलबी एवं सुपरवाइजरी सर्किल से संबंधित कार्य पूर्ण न किए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जिला कार्यालय स्तर से अवगत कराया गया कि 9 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक तहसील बालगंगा एवं घनसाली में दो-दो बैचों के माध्यम से सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सभी उपखण्ड जनगणना अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। साथ ही सभी उपखण्ड अधिकारियों को अपने-अपने चार्ज में समय-समय पर जनगणना कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना 2027 से संबंधित कार्यों की समीक्षा समय-समय पर जिलाधिकारी स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और बैठकों के माध्यम से लगातार की जाएगी। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी ए के सिंह उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केशव गैरोला सहित सभी उपखण्ड जनगणना अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
Spread the love