Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला के निर्देशन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम राजीव रावत के नेतृत्व में विकासखंड थलीसैण के उन क्षेत्रों में गृह भ्रमण किया गया जहां गृह प्रसव के मामले अधिक पाए जाते हैं। गृह भ्रमण के दौरान त्रिपालीसैण बगेली उपकेंद्र के अंतर्गत डूंगरी तल्ली रिस्ती रिखोली कुंडील कुचोली ईडा नौगांव और चौरा गांवों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण की टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.अंकिता रावत और डॉ.पूजा पाटिल ने 38 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि गृह भ्रमण के दौरान 28 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड पाए गए जबकि अन्य 10 महिलाओं को निशुल्क 102 सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण में अल्ट्रासाउंड के लिए बुलाया गया है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और एएनएम को गर्भवती महिलाओं का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि समय पर उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रावत ने बताया कि इस अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मातृत्व सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अभियान में एएनएम माया रावत जिला डाटा मैनेजर मनीष भट्ट मनमोहन देवली रविकांत उनियाल दीपा भंडारी और रेखा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp