प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में महिला सुरक्षा बाल कल्याण और अपराधों की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल की अध्यक्षता में कोतवाली कोटद्वार में समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में पुलिस विभाग के साथ विभिन्न संबंधित सरकारी विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग करते हुए आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। बैठक के दौरान मानव तस्करी अनैतिक देह व्यापार महिलाओं और बच्चों के उत्पीड़न पॉक्सो से जुड़े मामलों की प्रभावी जांच बाल श्रम भिक्षावृत्ति और बाल विवाह जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही इन अपराधों की रोकथाम के लिए सभी विभागों के बीच त्वरित सूचना आदान-प्रदान और बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी तालमेल स्थापित करते हुए महिला और बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित संवेदनशील और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।
Spread the love