Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम हरिद्वार द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में छठे दिन भी विशेष अभियान चलाकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सीसीआर चौक और रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक ठेलियों और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाकर नष्ट किया गया। नगर निगम टीम ने सार्वजनिक मार्गों और नालियों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से हटाया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में सख्ती के साथ अभियान को जारी रखते हुए सभी अतिक्रमणों को हटाया गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नगर क्षेत्र में कहीं भी अतिक्रमण पाए जाने पर उसके खिलाफ तुरंत हटाने और नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह प्रशिक्षु सफाई निरीक्षक अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर सहित नगर निगम की टीम मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp