प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना कनखल हरिद्वार पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कनखल पुलिस द्वारा शराब तस्करों वारंटियों हिस्ट्रीशीटर वांछित और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 अप्रैल 2026 को कनखल पुलिस ने अभियान के दौरान अवैध शराब तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश निवासी पहाड़ी बाजार थाना कनखल हरिद्वार है। आरोपी के कब्जे से 16 पाउच देशी शराब बरामद की गई। पुलिस टीम में कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल विशन चौहान शामिल रहे।
Spread the love