प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली लक्सर जनपद को नशा मुक्त बनाने और स्मैक चरस गांजा व अवैध शराब जैसे नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने 12 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से दो व्यक्तियों को 11.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में नितेश कुमार निवासी ग्राम रेशम माजरी थाना डोईवाला जनपद देहरादून के पास से 4.08 ग्राम स्मैक और समीर पाल निवासी ग्राम रेशम माजरी थाना डोईवाला जनपद देहरादून के पास से 7.44 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक चौधरी उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर हेड कांस्टेबल दीवान सिंह नेगी कांस्टेबल अरुण कुमार और कांस्टेबल कपिल चौहान शामिल रहे।
Spread the love