प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रानीपुर 11 अप्रैल 2026 को शहजाद अंसारी निवासी मोहल्ला चौहनान कस्सावान थाना ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा ऑनलाइन ई-एफआईआर के माध्यम से सूचना दी गई कि 10 अप्रैल 2026 को सलेमपुर में एक शादी समारोह के दौरान उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। मामले में कोतवाली रानीपुर में तुरंत मामला दर्ज कर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 12 अप्रैल 2026 की रात चेकिंग के दौरान नहर पटरी से जमालपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 10 अप्रैल को सलेमपुर में शादी समारोह के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बेचने के लिए ज्वालापुर जा रहा था। पुलिस ने आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी वसीम निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार है। बरामदगी में एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार उपनिरीक्षक चरण सिंह चौकी प्रभारी गैस प्लांट और कांस्टेबल संजय बलूनी शामिल रहे।
Spread the love