प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जनपद भ्रमण के दौरान हरिद्वार स्थित होटल ग्रैंड पार्क में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम है जो महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। सम्मेलन में रेखा आर्या ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी सुना। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक आरक्षण देने का विषय लंबे समय से चर्चा में रहा है। वर्ष 2010 में यह विधेयक राज्यसभा से पारित हुआ था लेकिन लोकसभा में लंबित रह गया था। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित विशेष संसद सत्र इस अधिनियम के संदर्भ में महत्वपूर्ण साबित होगा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया अध्याय जोड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। इससे महिलाएं नीति निर्माण और निर्णय लेने की प्रक्रिया में अग्रणी भूमिका निभा सकेंगी। यह कानून नीतियों को अधिक संवेदनशील और समावेशी बनाएगा तथा महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देगा। इससे नई पीढ़ी की बेटियों को नेतृत्व के लिए प्रेरणा मिलेगी और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होगी। रेखा आर्या ने कहा कि आज नारी केवल अपेक्षा करने वाली नहीं बल्कि निर्णय लेने वाली और समाज को दिशा देने वाली शक्ति के रूप में उभर रही है। उन्होंने कहा कि समाज में नारी सम्मान की भावना निरंतर बढ़ रही है और महिलाएं शिक्षा विज्ञान राजनीति और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।इस अवसर पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा और नीतीश वालिया सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Spread the love