Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का विधिवत लोकार्पण किया गया जिससे उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसी अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने श्रीनगर क्षेत्र में डबल लेन मैरीन ड्राइव निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणा की। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने इस परियोजना को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि श्रीनगर में प्रस्तावित डबल लेन मैरीन ड्राइव परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के प्रति क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने विश्वास जताया कि यह परियोजना उत्तराखंड के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी। डॉ.धन सिंह रावत का यह ड्रीम प्रोजेक्ट लंबे समय से प्राथमिकता में रहा है। इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए धन्यवाद जताने वालों में श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल जिला महामंत्री गणेश भट्ट महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जगमोहन नेगी जिला उपाध्यक्ष ग्रीस पैन्यूली पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल शुभम प्रभाकर गणेश प्रसाद टम्टा दिनेश असवाल शंकर मणि मिश्रा हिमांशु अग्रवाल संजय गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp