प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। फायर स्टेशन कोटद्वार को सूचना प्राप्त हुई कि तिवारी गली बीईएल रोड कोटद्वार स्थित एक खाली प्लॉट में आग लगी हुई है जो तेजी से आसपास के आवासीय भवनों की ओर फैल रही है। सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट बिना विलंब किए तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और नजदीकी घरों की ओर तेजी से बढ़ रही थी जिससे क्षेत्र में खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। फायर टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर होज रील के माध्यम से आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम के समन्वित प्रयासों से प्लॉट में लगी आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय रहते कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। फायर विभाग ने जनहित में अपील करते हुए बताया कि वर्तमान समय में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि की संभावना बनी रहती है ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोगों से अपील की गई है कि अपने आसपास सूखी घास कूड़ा-कचरा तथा अन्य ज्वलनशील पदार्थ इकट्ठा न होने दें और समय-समय पर उनकी सफाई करते रहें। साथ ही खाली प्लॉट खेतों एवं रिहायशी क्षेत्रों के आसपास आग जलाने या कचरा जलाने से पूरी तरह बचें। किसी भी स्थान पर आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल फायर सर्विस पुलिस या डायल 112 पर सूचित करें। फायर टीम में चालक भगत सिंह योगेश कुमार भूपेश धामी शालिनी और साबिया शामिल रहे।
Spread the love