Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास श्रीनगर में 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रिद्धिस उनियाल द्वारा डॉ.अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने डॉ.अंबेडकर के जीवन उनके संघर्ष और समाज में उनके योगदान पर आधारित विचारों को भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने नृत्य और गायन के माध्यम से भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान उप प्रधानाचार्य रिद्धिस उनियाल ने डॉ.अंबेडकर के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को विस्तार से बताते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा समानता और सामाजिक न्याय के प्रति डॉ.अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
अंत में कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp