प्रदीप कुमार
तपोवन-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी जनपद के तपोवन क्षेत्र में इजरायल से घूमने आए पर्यटकों का खोया बैग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर उन्हें सुरक्षित वापस सौंप दिया। बैग में रखा कीमती कैमरा भी सुरक्षित मिला जिसकी कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई। 15 अप्रैल 2026 को सागेव मैडमोनी और नोफर असयाग नामक पर्यटक पुलिस चौकी तपोवन थाना मुनि की रेती पहुंचे और सूचना दी कि उनका बैग तपोवन क्षेत्र में कहीं खो गया है। बैग में एक महंगा कैमरा भी रखा हुआ था जिसके खोने से वे काफी चिंतित थे। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी तपोवन उप निरीक्षक प्रवीन रावत हेड कांस्टेबल धर्मपाल सिंह और कांस्टेबल कपिल देव ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने बैग को श्री बद्रीनाथ मार्ग के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में बरामद कर लिया।चौकी लाकर बैग की पहचान कराई गई जिस पर पर्यटकों ने इसे अपना ही बैग बताया। बैग और कैमरा सुरक्षित मिलने पर पर्यटक बेहद खुश हुए और उन्होंने टिहरी पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
Spread the love