Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।।हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला कड़च्छ में डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉ.भीमराव अंबेडकर कार्यक्रम समिति द्वारा अंबेडकर चौक पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष रवि प्रकाश उपाध्यक्ष आशीष कुमार संयोजक सुनील कुमार महामंत्री अश्वनी कुमार कोषाध्यक्ष गुलशन पालीवाल सहसंयोजक प्रशांत कुमार ऑडिटर शिवपाल प्रचार मंत्री सतीश कुमार तथा सदस्य मानसिंह रविंद्र दास एवं पंकज कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ.अंबेडकर का जीवन संघर्ष समानता और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति आयोग श्यामल कुमार ने काव्य के माध्यम से अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा जो जलता रहा दीप बनकर अंधेरों में वही रोशनी आज भी राह दिखाती है बाबा साहेब का हर एक विचार हम सबको जीना सिखाती है। कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp