प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अप्रैल 2026 को देहरादून में लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण किए जाने पर प्रदेशभर में खुशी की लहर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को उत्तराखंड के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ.शकर काला तथा बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर केवल एक सड़क परियोजना नहीं बल्कि नए भारत की प्रगतिशील सोच और तीव्र गति से आगे बढ़ते विकास का प्रतीक है। यह कॉरिडोर उत्तराखंड को देश की राजधानी से अत्याधुनिक और तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगा जिससे पर्यटन क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी व्यापारिक गतिविधियों में विस्तार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों से निर्मित इस परियोजना में पर्यावरण संरक्षण के विशेष प्रावधानों का भी ध्यान रखा गया है जो विकास और प्रकृति के बीच संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह कॉरिडोर न केवल क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देगा बल्कि केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों और सतत विकास के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगा। बार एसोसिएशन श्रीनगर ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर बताया है। आभार व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी सचिव ब्रह्मानंद भट्ट पूर्व महासचिव विकास पंत प्रदीप मैठाणी पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी बलवीर सिंह रौतेला आनंद सिंह बुटोला सुबोध भट्ट सुरेंद्र सिंह रौथाण आदि उपस्थित थे।
Spread the love