Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा 2026 को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा तैयारियां लगातार जारी हैं। इसी क्रम में यात्रा मार्गों पर पथ प्रदर्शक फ्लेक्सी बोर्ड लगाए गए हैं जिनके माध्यम से श्रद्धालुओं को मार्ग पार्किंग और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा यह पहल की गई है। फ्लेक्सी बोर्ड के माध्यम से यात्रियों को डायवर्जन पार्किंग स्थलों और यात्रा मार्ग से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं बिना किसी परेशानी के उपलब्ध हो सकेंगी। इसके साथ ही क्यूआर कोड भी जारी किया गया है जिसे स्कैन करने पर यात्रियों को एक ही स्थान पर विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। इसमें पार्किंग व्यवस्था रूट डायवर्जन फोटो एवं वीडियो गैलरी खोया-पाया केंद्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आपातकालीन दूरभाष नंबर तथा जिला संपर्क सूची जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार क्यूआर कोड के माध्यम से यात्रियों को यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी एक ही स्कैन में मिल जाएगी जिससे उन्हें किसी से पूछताछ करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हरिद्वार पुलिस ने कहा है कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp