प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विस्तृत यातायात प्लान जारी किया गया है। पुलिस ने यात्रा पर आने वाले सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग करें तथा आवश्यकता पड़ने पर उत्तराखंड पुलिस से सहायता प्राप्त करें। यातायात प्लान के अनुसार यात्रा अवधि में बढ़ते दबाव की स्थिति में भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। नगला इमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग एवं होल्डिंग एरिया में लाया जाएगा जहां से वाहनों को नियंत्रित रूप से आगे भेजा जाएगा। सामान्य यातायात दबाव की स्थिति में होल्डिंग एरिया के रूप में चमगादड़ टापू का प्रयोग किया जाएगा। इस क्षेत्र को सेक्टरों में विभाजित कर प्रवेश एवं निकास अलग-अलग मार्गों से सुनिश्चित किया जाएगा। चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर वाहनों को भेजा जाएगा जिससे शहर में प्रवेश नियंत्रित किया जा सके। टोल प्लाजा पर एक्जिट का दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग को वैकल्पिक एक्जिट मार्ग के रूप में उपयोग किया जाएगा। देहरादून और ऋषिकेश की ओर जाने वाली निजी बसों को मोहण्ड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। अत्यधिक यातायात दबाव की स्थिति में दिल्ली मेरठ मुजफ्फरनगर और पंजाब से हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। इस रूट के अंतर्गत नारसन मंगलौर लक्सर फेरूपुर जगजीतपुर शंकराचार्य चौक सहित विभिन्न मार्ग शामिल रहेंगे तथा पार्किंग हेतु पंतद्वीप चमगादड़ टापू बैरागी कैंप एवं अन्य स्थल चिन्हित किए गए हैं।दिल्ली मेरठ और मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक डायवर्जन रूट के तहत नगलाइमरती लक्सर बालावाली बिजनौर और नजीबाबाद मार्ग निर्धारित किया गया है। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त दबाव की स्थिति में सहारनपुर भगवानपुर बिहारीगढ़ और मोहण्ड मार्ग से देहरादून व ऋषिकेश की ओर यातायात भेजा जाएगा। मुरादाबाद और नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए नजीबाबाद चिड़ियापुर श्यामपुर और चंडीचौकी मार्ग निर्धारित किया गया है। छोटे वाहनों की पार्किंग दीनदयाल पंतद्वीप और चमगादड़ टापू में तथा बड़े वाहनों की पार्किंग गौरीशंकर और नीलधारा क्षेत्र में की जाएगी। देहरादून और ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए नेपाली फार्म रायवाला मार्ग से प्रवेश व्यवस्था की गई है। यहां से आने वाले वाहनों की पार्किंग लालजीवाला पंतद्वीप और चमगादड़ टापू में निर्धारित की गई है। वापसी में दिल्ली मेरठ और नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग डायवर्जन मार्ग तय किए गए हैं।ऑटो और विक्रम संचालन के लिए भी विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। दबाव की स्थिति में देहरादून ऋषिकेश और रायवाला की ओर से आने वाले विक्रम और ऑटो को जयराम मोड़ तक ही आने की अनुमति होगी इसके बाद आगे प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जटवाड़ा पुल और ज्वालापुर क्षेत्र से आने वाले विक्रमों के लिए रानीपुर मोड़ देवपुरा बस स्टेशन रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराहा तुलसी चौक और कनखल की ओर डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। बीएचईएल क्षेत्र से आने वाले विक्रमों के लिए भी समान रूट निर्धारित किया गया है।ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों विक्रम ऑटो और टैक्सी का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।हरिद्वार पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे जारी यातायात प्लान का पालन करें और सुरक्षित सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा में पुलिस का सहयोग करें।
Spread the love